धूम धाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा का पर्व - मैथिलि समाचार
BREAKING NEWS

स्थानीय

मिथिला का इतिहास

सामान्य ज्ञान

Thursday, October 2, 2014

धूम धाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा का पर्व


निर्मली ( सुपौल):
  कलाकारों और सज्जाकारों ने मा दुर्गे की प्रतिमा से लेकर मंदिरों,पंडालों की अपनी क्षमता भर साज सज्जा पूरी कर दी। कई स्थानों में प्रतिमाएं पिंडी पर चढ़ा दी गई हैं। बुधवार को भक्तों की प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त होगी जब उन्हें दर्शन देने के लिए मा के द्वार खुल जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को देवी के छठे रूप कात्यायनी की पूजा की गई। सूबे के विभिन्न हिस्सों में आज से पूजा मेले की शक्ल में दिखने लगा है। लोगों की भीड़ सुबह से ही पंडालों में जुटने लगी। सुबह की आरती के समय महिलाएं कतारबद्ध होकर पंडालों में खड़ी थीं। आरती की सुरों पर उनके हाथ तालियों की धुन निकाल रहे थे। देवी के पट खोलने से पहले उनकी वैदिक मंत्रोच्चार से मां की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सूबे के गाओं मरौना,छातापुर,आदि जगहों पर पूजा पंडाल भव्य रूप से सजाए गए हैं।
दुर्गा पूजा के पावन पर्व के उपलक्ष में सूबे के कई गाओं में मेला का आयोजन भी किया जा रहा है  तथा मेलों में सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है

Post a Comment

 
Copyright © 2014-2018 मैथिलि समाचार