मधुबनी के बेल्हा गांव के दोहरे हत्याकांड में सोलह पर एफआईआर - मैथिलि समाचार
BREAKING NEWS

स्थानीय

मिथिला का इतिहास

सामान्य ज्ञान

Sunday, October 1, 2017

मधुबनी के बेल्हा गांव के दोहरे हत्याकांड में सोलह पर एफआईआर

             
        मधुबनी के बेल्हा गांव के  दोहरे हत्याकांड में सोलह पर एफआईआर


मिथिला :01-10-2017



मधुबनी। फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में बुधवार को घर में घुसकर रासिन्दर मंडल की हत्या कर दिए जाने की घटना को लेकर मृतक के चाचा श्यामसुन्दर मंडल ने विनोद यादव (घटना के दौरान मारे गए हमलावर) एवं घोघरडीहा प्रखंड के अलग-अलग विद्यालयों के दो शिक्षक भाई समेत आठ लोगों को नामजद आरोपित किया है। इसके अलावा आठ अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। इस घटना को लेकर श्याम सुंदर मंडल ने फुलपरास थाना में कांड संख्या 242/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें वादी ने उल्लेख किया है कि उनके भाई श्रीप्रसाद मंडल के बच्चों ने बीते 25 सितम्बर को गांव के ही राजीव प्रसाद के कटहल के पेड़ से पत्ता तोड़ा था। जिसे लेकर 26 सितम्बर को राजीव प्रसाद एवं अन्य लोग ने हत्या कर देने की धमकी दिया था। वहीं 27 सितम्बर को 15-16 व्यक्ति छह बाइक पर सवार होकर आया और आंगन में घुसकर उनके भतीजा रासिन्दर मंडल की हत्या कर दिया। फाय¨रग एवं मारपीट में रौशन मंडल, मनोज मंडल, फूलो देवी एवं आशा देवी घायल हो गए, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।






इस हत्याकांड को लेकर दर्ज प्राथमिकी के नामजद आरोपितों में बेलहा निवासी राजीव प्रसाद के अलावा घोघरडीहा प्रखंड के मध्य विधालय बेलहा के शिक्षक एवं ग्रामीण अमरेन्द्र कुमार यादव एवं उनके भाई कौशलेन्द्र कुमार सुधांशु (मध्य विधालय पैंता के प्रधानाध्यापक), फुलपरास पुवारी टोला निवासी विजय मार्शल, प्रमोद यादव, रामलोचन यादव, संजय यादव एवं हनुमाननगर निवासी रामअवतार यादव के पुत्र एवं घटना में गोली का शिकार हुए मृतक अपराधी विनोद यादव शामिल है। वादी ने आरोपितों के विरूद्ध गैरकानूनी मजमा बनाकर कटहल पत्ता तोड़ने को लेकर गोली मारकर उनके भतीजा रासिन्दर की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक किसी आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नामजद आरोपित में मृतक अपराधी विनोद यादव भी शामिल है। प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है। वहीं एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नामजद आरोपितों में कई कुख्यात अपराधी भी बताया जा रहा है।


फुलपरास के बेल्हा गांव में बुधवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद फुलपरास के प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार से थानेदारी ले ली गई है। इंस्पेक्टर उमेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी दीपक बरनवाल के आदेश से बुधवार रात को ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। उमेश फिलहाल स्पीडी ट्रायल व जिला कोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। दूसरी ओर फुलपरास के बेलहा गांव में रासेन्द्र मंडल की हुई हत्या मामले में फुलपरास थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में राजीव साह सहित आठ लोगों को नामजद व आठ अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। नये थानाध्यक्ष ने बताया कि रासेन्द्र मंडल के चाचा श्याम सुंदर मंडल के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपितों पर पिस्टल, रॉड आदि घातक हथियार से घर पर हमला करने एवं फायरिंग कर रासेन्द्र की हत्या करने का आरोप है। श्याम सुंदर की माने तो हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। क्या है मामला फुलपरास के बेल्हा गांव में बुधवार सुबह पत्ता तोड़ने के विवाद में दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक की पहचान रासेन्द्र मंडल के रूप में की गई है। इस दौरान लौकही के एक अपराधी की भी हत्या कर दी गई। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दिया।


Post a Comment

 
Copyright © 2014-2018 मैथिलि समाचार