बैंकों की मनमानी से नहीं मिली छात्रवृति - मैथिलि समाचार
BREAKING NEWS

स्थानीय

मिथिला का इतिहास

सामान्य ज्ञान

Wednesday, September 6, 2017

बैंकों की मनमानी से नहीं मिली छात्रवृति

                                बैंकों की मनमानी से नहीं मिली छात्रवृति 


मधुबनी :- 
हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में छात्रों को पोशाक व छात्रवृति की राशि नही मिलने से आक्रोश बढ़ रहा है।करीब छह महीने पहले सभी स्कूल के खाते में सरकार द्वारा राशि भेज दिए जाने के बाद भी बैंकों की मनमानी से राशि छात्रों तक नहीं पहुंच रही है। चूंकि सरकार द्वारा छात्रों को राशि उनके खाते में बैंकों से आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित किया जाना है। बैंक द्वारा आरटीजीएस करने में आनाकानी की जाती हैं। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को छात्रवृति व पोषाक राशि नहीं मिल पाती है। प्रखंड के प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि छात्रवृति व पोशाक राशि से संबंधित सभी कागजात बैंक को आरटीजीएस करने के लिए महीनों पहले दे दिए गए है। बाबजूद अभी तक छात्र छात्राओं के बैंक खाते में राशि स्थानांतरण नहीं की गई है। बैंक को कई बार जानकारी देने के बाबजूद भी लापरवाही से अब तक छात्र छात्रायें लाभ से बंचित है। इस बावत बीईओ विजय चंद्र भगत ने बताया कि सभी विद्यालय के तरफ से बैंक को छात्रविति व पोषाक राशि से संबंधित चेक एवं कागजात दे दिए गए है। इस बाबत उमगांव स्थित पीएनबी व उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि राशि स्थानांतरण करने की शुरुआत कर दी गई है।जल्द सभी छात्रों के बैंक खाते में राशि स्थानांतरण कर दी जायेगी।

Post a Comment

 
Copyright © 2014-2018 मैथिलि समाचार