घूस लेते धराया फारेस्ट अफसर - मैथिलि समाचार
BREAKING NEWS

स्थानीय

मिथिला का इतिहास

सामान्य ज्ञान

Friday, September 8, 2017

घूस लेते धराया फारेस्ट अफसर

                                                 घूस लेते धराया फारेस्ट अफसर 


पटना: 08-09-2017




 बिहार के बांका जिले में निगरानी की टीम को बांका में शुक्रवार की सुबह बड़ी कामयाबी हासिल हुई। टीम ने बांका वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। वह अपने आवास पर एक व्यक्ति से घूस ले रहे थे।
 घूस की रकम फाइनल होने पर सुनील मंडल ने इसकी सूचना निगरानी को दी।  शुक्रवार की सुबह आवास पर ही सुबोध ने जाकर वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार को दो-दो हजार के छह नोट थमा दिया। घूस की रकम पकड़ते ही निगरानी टीम के सदस्यों ने उसे रंगेहाथों दबोच लिया।

विजयनगर निवासी सुनील मंडल ने इस संबंध में निगरानी विभाग को आवेदन दिया था। वन परिसर पदाधिकारी उनकी ट्रैक्टर पर लदी लकड़ी को पकड़ लिया था। इसे छोडऩे के एवज में सुनील से 15 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था। 12 हजार रुपये में ट्रैक्टर छोडऩे तथा एक अन्य पुराने केस में सहयोग के लिए 70 हजार रुपये अलग से देने की बात हुई थी।

Post a Comment

 
Copyright © 2014-2018 मैथिलि समाचार