मुंबई ब्लास्ट 1993:- 24 साल बाद मिला मुंबई के दोषियों को सजा - मैथिलि समाचार
BREAKING NEWS

मिथिला का इतिहास

  • मधुबनी का इतिहास

  • मधुबनी चित्रकारी का इतिहास

  • मिथिला के मुख्य शहर

  • मिथिला

  • सामान्य ज्ञान

    Thursday, September 7, 2017

    मुंबई ब्लास्ट 1993:- 24 साल बाद मिला मुंबई के दोषियों को सजा

                                       मुंबई ब्लास्ट 1993:- 24 साल बाद मिला मुंबई के दोषियों को सजा 


    नई दिल्ली :07-09-2017



    मुंबई के बारे में कहा जाता है कि ये शहर कभी रुकता नहीं है। लोग अपनी रफ्तार से चलते रहते हैं और मायानगरी भी उसी कदम ताल के साथ आगे बढ़ती रहती है। लेकिन 1993 का वो वर्ष एक ऐसा दर्द दे गया, जिसकी टीस देश के हर हिस्से के लोग समान रूप से महसूस करते हैं। 1993 मुंबई धमाकों का सबसे बड़ा असर औद्योगिक गतिविधियों पर पड़ा जब मुंबई से तमाम छोटे उद्योग और व्यापरियों ने मायानगरी को अलविदा कह दिया। 24 साल बाद धमाकों के पीड़ितों के जख्मों पर स्पेशल टाडा अदालत ने मरहम लगाने का काम किया था। अदालत ने ताहिर मर्चेंट और फिरोज राशिद खान को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि अबू सलेम और करीमुल्लाह खान को आजीवन कारावास और रियाज सिद्दीकी को 10 साल की सजा सुनाई गई है

    .



    स्पेशल टाडा कोर्ट से दोषियों को सजा
    अबु सलेम- उम्रकैद
    करीमुल्लाह खान- उम्रकैद
    फिरोज राशिद खान- फांसी की सजा
    ताहिर मर्चेंट- फांसी की सजा
    रियाज सिद्दीकी- 10 साल की सजा

    Post a Comment

     
    Copyright © 2014-2018 मैथिलि समाचार